फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi talk about Noida airport

मोदी का कार्यक्रम: शिलान्यास नहीं किया पर नोएडा एयरपोर्ट पर खूब बोले पीएम

Sun, 10 Mar 2019 12:32 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi talk about Noida airport
Pm modi

जनसभा में प्रधानमंत्री ने कानूनी पेच के कारण नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने जनसभा में एयरपोर्ट की खूबियां खूब गिनाईं। प्रधानमंत्री ने जैसे ही एयरपोर्ट का नाम लिया, लोग जयकारे लगाने लगे। इसे देख प्रधानमंत्री भी मुस्कुरा दिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इससे नोएडा की एयर कनेक्टिविटी दूसरे शहरों के लिए बहुत बेहतर हो जाएगी। आपको दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास के नई इबारत लिखी जाएगी। इसका फायदा पूरे प्रदेश और देश को होगा।
विज्ञापन


बता दें कि एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही। जमीन पर विवाद व कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर जारी न होने के कारण इसका शिलान्यास नहीं हो सका, लेकिन जनसभा के जरिये उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गति दे दी। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली से भी शीघ्र ही उड़ान शुरू होने जा रही है। टर्मिनल की बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने उड़ान योजना के तहत अब तक 120 जगहों से उड़ान सेवा शुरू किए जाने की बात कही। इस योजना के चलते ही टू व थ्री टियर के शहर भी हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। इससे इन शहरों में विकास की गति तेज होगी। 


डॉ. महेश का संकल्प हुआ पूरा
पीएम के मुख से एयरपोर्ट का नाम आते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का संकल्प भी पूरा हो गया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री का सपना था कि मौजूदा कार्यकाल में ही एयरपोर्ट का शिलान्यास हो जाए। काफी प्रयास के बाद भी कानूनी पेच फंसने के कारण यह कार्य तो नहीं हो सका, लेकिन वह पीएम को यह समझाने में जरूर सफल हो गए कि नोएडा एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को काफी लाभ होगा। यही कारण रहा कि पीएम जनसभा में एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के महत्व पर खूब बोले और तालियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed