पीएम मोदी ने एम्स के राष्ट्रीय एजिंग इंस्टीट्यूट की रखी आधारशिला, 5 प्रोजेक्ट का भी किया शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने शुक्रवार सुबह एम्स में 5 बड़े प्रोजेक्ट के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रीय एजिंग इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी रखी। इसी के साथ सफदरजंग में एम्स से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता हो जाएगी।
दरअसल, पीएम मोदी ने सफदरजंग के करीब 800 बिस्तर वाले सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक का भी उद्घाटन किया है। साथ ही एम्स और सफदरजंग के बीच मरीजों को लाने के लिए बनाए टनल और सफदरजंग के 700 बेड वाले इमरजेंसी ब्लॉक का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके अलावा राष्ट्रीय एजिंग इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी रखी।
इसके अलावा उन्होंने एम्स ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए तैयार धर्मशाला भी शुरू की। फिलहाल, एम्स में करीब ढाई हजार बिस्तरों की सुविधा है, लेकिन सफदरजंग में दोनों ब्लॉक शुरू होते ही यहां कुल बिस्तरों की संख्या करीब तीन हजार से ज्यादा हो जाएगी। एम्स प्रबंधन की मानें तो अभी कई प्रोजेक्ट रुके पड़े हैं। अगर केंद्र से अनुमति मिलती है तो यहां बिस्तरों की क्षमता पांच हजार से ऊपर हो सकती है।Prime Minister Narendra Modi lays foundation stone of National Centre for Aging at All India Institute of Medical Sciences in Delhi pic.twitter.com/KdYF82bg02
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 29, 2018
इनकी मंजूरी का इंतजार
एक अधिकारी ने बताया कि अभी एम्स में सर्जिकल ब्लॉक 200, मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक 400, बर्न विभाग 100, कैंसर सेंटर 710 और ट्रामा सेंटर की विभिन्न परियोजनाओं को मिलाकर करीब 1,864 बिस्तरों की व्यवस्था हो सकती है।
उम्मीद है कि सरकार जल्द ही प्रोजेक्ट शुरू करने की अंतिम मंजूरी प्रदान करेगी। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट पर एम्स और एनबीबीसी कंपनी के बीच एमओयू पर बीते वर्ष हस्ताक्षर हो चुका है। इधर एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में चार हजार बिस्तर की योजना बना ली है।
इन प्रोजेक्ट का मिलेगा लाभ
पीएम मोदी जिन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है, इनमें सबसे पहले एम्स और सफदरजंग के बीच टनल है। मरीजों को ट्रामा सेंटर लाने या ले जाने में ट्रैफिक जाम बाधक न बने लिहाजा दोनों के बीच टनल बनवाया गया है। करीब 40 करोड़ की लागत से डीएमआरसी ने इसे मेट्रो टनल के ऊपर बनाया है।
यह काम अक्तूबर 2015 में पूरा हुआ। बीते वर्ष ही मरीजों के लिए इसे खोल दिया गया था। ठीक इसी तरह मरीज और तीमारदारों के लिए एम्स में करीब 30 करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर के पास धर्मशाला बनाई गई है।
सभी प्रोजेक्ट में सबसे खास और अनोखा नेशनल एजिंग इंस्टीट्यूट रहेगा। यह इंस्टीट्यूट एम्स के अलावा चेन्नई में भी बनेगा। इसका काम अगले दो वर्ष में पूरे होने की उम्मीद है।