फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi laid foundation stone of two new corridors of Delhi Metro

Delhi: पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का किया शिलान्यास, जानिए इनकी लंबाई और कहां होगा निर्माण

Thu, 14 Mar 2024 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Mar 2024 07:16 PM IST
सार

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक के बीच पहला कॉरिडोर होगा, जिसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच होगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi laid foundation stone of two new corridors of Delhi Metro
PM Modi - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया। दिल्ली में बनने वाले दोनों कॉरिडोर में से एक कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक और दूसरा इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक होगा। इन पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कल यानी बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूर दी है। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक के बीच पहला कॉरिडोर होगा, जिसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच होगा जिसकी लंबाई 12.4 किलोमीटर होगी। इन दोनों कॉरिडॉर का काम मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के फेज चार के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से दिल्लीवासियों के लिए आवाजाही और सुगम हो जाएगी। दोनों कॉरिडोर को मंजूरी मिलने का कई वर्षों से लोगों इंतजार था। दोनों कॉरिडोर से दिल्ली के अंदर के यातायात कनेक्टिविटी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। दोनों कॉरिडोर के बन जाने से मेट्रो से दक्षिणी, पुरानी, मध्य और पूर्वी दिल्ली जाना-आना बेहद सुलभ हो जाएगा। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर से लोगों को राहत मिलने के साथ बाजार को भी फायदा होगा।

लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर में 8 स्टेशन होंगे
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो फेज-चार का एक हिस्सा है। यह कॉरिडोर लाजपत नगर को साकेत जी ब्लॉक से जोड़ेगा। यह लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी और इसमें कुल आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इस रूट के बन जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली के भीतर कनेक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी। लाजपत नगर बाजार दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 8.385 किलोमीटर होगी। इसमें कोई भी अंडरग्राउंड स्टेशन नहीं होगा। 8 स्टेशनों में से 4 स्टेशन जिसमें लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली, साकेत जी ब्लॉक इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस रूट पर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन की कनेक्टिविटी होगी। लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगी।

विज्ञापन

इंटरचेंज स्टेशनों के अधिक विकल्प मिलेंगे
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार है। ग्रीन लाइन के एक्सटेंशन के साथ ही इस रूट पर रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा होगी। इस रूट के विस्तार के साथ ही यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशनों के और भी अधिक विकल्प मिल जाएंगे। इस कॉरिडोर में 11.349 किमी अंडरग्राउंड लाइन होगी और 1.028 किमी एलिवेटेड लाइन होगी, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं। यह लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस लाइन पर आठ इंटरचेंज स्टेशन होंगे, जिसमें से इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी मौजूदा लाइनों के बीच इंटरकनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed