फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra modi comment on SP and BSP party for land scam

पीएम मोदी कार्यक्रम: मोबाइल उत्पादन में नोएडा की पीठ थपथपाई, घोटालों पर की खिंचाई

Sun, 10 Mar 2019 01:37 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi comment on SP and BSP party for land scam
Pm modi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान व नोएडा मेट्रो के शुभारंभ पर आयोजित जनसभा में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सपा-बसपा शासनकाल में हुए घोटालों को लेकर खिंचाई की। बाद में मोबाइल उत्पादन में नोएडा की बड़ी भूमिका की सराहना कर पीठ भी थपथपाई। पीएम ने कहा कि 2014 से पहले देश में दो मोबाइल कंपनियां थीं जो अब 125 हो गई हैं। कई बड़ी मोबाइल कंपनियां नोएडा में हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले मंच पर करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। उसके बाद सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हुए घोटालों पर आ गए। पीएम ने कहा कि 2014 से पहले नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूटखसोट के रूप में थी। यहां के प्राधिकरण जमीन आवंटनों के घोटाले के लिए जाने जाते थे। अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास और रोजगार के रूप में हो रही है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में मोबाइल निर्माता देशों में दूसरे नंबर पर है। इसमें नोएडा की बहुत बड़ी भूमिका है। 2014 से पहले देश में मोबाइल बनाने वाली सिर्फ दो कंपनियां थीं। अब 125 हो गई हैं। पीएम ने कहा कि कहां 65 साल में दो कंपनियां और अब पांच साल में 125 कंपनियां हैं। मोबाइल बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां नोएडा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रोजगार के लाखों नए अवसर मिले हैं। बता दें कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान गाजियाबाद की जनसभा में पीएम ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार पर हमला बोला था और सरकार बनने पर सीएजी जांच की बात कही थी। सरकार बनने के बाद तीनों प्राधिकरणों में सीएजी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed