फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM modi will got to jamia millia islamia university for convocation program

CM रहते किया विरोध, PM बन वहां जाएंगे मोदी !

Fri, 27 Nov 2015 09:59 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
PM modi will got to jamia millia islamia university for convocation program

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों से लेकर छात्रों का एक बड़ा घड़ा प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के विरोध में है।

विज्ञापन


इस विरोध की वजह ये है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में जामिया के विरोध में बयान दिया था।

वहीं विवि के जानकार यह भी कह रहे हैं कि अब जामिया में पहले जैसे हालात नहीं है। पूर्व कुलपति नजीब जंग के कार्यकाल में कैंपस में बहुत बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन

असहिष्णुता के बवाल पर भी लग सकती है लगाम

PM modi will got to jamia millia islamia university for convocation program

जानकार ये भी मानते हैं कि यदि मोदी जामिया आते हैं तो असहिष्णुता के माहौल पर मचे बवाल पर भी रोक लग सकेगी। जामिया के प्रोफेसर और प्रवक्ता मुकेश रंजन का कहना है कि समारोह के लिए प्रधानमंत्री को बुलावा भेजा है।

विश्वविद्यालय समारोह में प्रमुख हस्तियों को बुलाता रहता है। इसी के तहत नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आमंत्रण स्वीकार होने के बाद तिथि निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed