फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi to lay stone of gas project under pngrb

22 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे नगर गैस परियोजना का शिलान्यास, शहर-शहर बिछेगी पाइप लाइन

Tue, 20 Nov 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 20 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
pm modi to lay stone of gas project under pngrb
प्रेस कांफ्रेंस में दी गई जानकारी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी 22 नवंबर को पीएनजीआरबी के तहत नगर गैस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के तहत वे दिल्ली के विज्ञान भवन से ही बुलंदशहर में भी सीएनजी व पीएनजी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इस योजना से बुलंदशहर समेत कई शहरों में पाइप लाइन से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचेगी। इससे अब लोगों को सिलेंडर बुक कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

यह परियोजना 300 करोड़ की लागत से शुरू होगी जिसके तहत पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शहर-शहर किया जाएगा। इस परियोजना की जिम्मेदारी इंडियन अॉयल और अदाणी ग्रुप को मिली है। कंपनी को बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़ और हाथरस की भी कमान मिली है।
विज्ञापन


परियोजना के अंतर्गत 129 जिलों में 65 भौगोलिक क्षेत्रों में काम की शुरुआत होगी। इसमें अगले 8 वर्षों में करीब 1.43 लाख घरेलूी पीएनजी कनेक्शन, 46 सीएनजी पंपों की स्थापना और 1662 इंच-किलोमीटर पाइप लाइन शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्राकृतिक गैस क्यों

pm modi to lay stone of gas project under pngrb
एलान - फोटो : अमर उजाला

कोयले व अन्य तरल ईंधन की तुलना में प्राकृतिक गैस ज्यादा बेहतर, सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ईंधन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मई 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार पीएम 2.5 कॉन्सेंट्रेशन की दृष्टि से विश्व के 15 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में हैं।

यही नहीं प्राकृतिक गैस पेट्रोल की तुलना में 60 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 45 प्रतिशत सस्ती है। बता दें कि भारत के ऊर्जा स्रोत में सिर्फ 6 प्रतिशत प्राकृतिक गैस है जबकि विश्व में इसका प्रतिशत 23.4 प्रतिशत है।

पीएम मोदी ने दिसंबर 2015 में सीओपी 21 पेरिस सम्मेलन में यह प्रतिबद्धता जताई थी कि सन 2030 तक भारत कार्बन उत्सर्जन को 2005 के स्तर, जो 33 प्रतिशत था, से कम कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed