फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi to inaugurate Mujesar Metro Line on November 19

राजा नाहर सिंह स्टेशन से कश्मीरी गेट के लिए रवाना होगी मेट्रो, 19 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu, 15 Nov 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to inaugurate Mujesar Metro Line on November 19
मुजेसर मेट्रो लाइऩ - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ से दिल्ली तक मेट्रो का सफर आसान होने जा रहा है। मुजेसर के बाद बने दो नए स्टेशन संत सूरदास (सिही) और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह से मेट्रो का संचालन 19 नवंबर से शुरू हो जाएगा। नए रूट पर मेट्रो की शुरुआत बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह स्टेशन से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से मेट्रो का विधिवत उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने मेट्रो कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे समय से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि नए रूट पर पहली मेट्रो राजा नाहर सिंह स्टेशन से दिल्ली कश्मीरी गेट के लिए रवाना होगी। बैठक में मंच संचालन, माइक व्यवस्था, एलइडी लगाने, स्टेज बनाने, मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, प्रेस गैलरी, वीआईपी लोगों के बैठने के लिए स्थल के साथ ही आमजन के बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की गई।  
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यक्रम में पेयजल के प्रबंधन सहित प्रत्येक पहलु पर बात की गई। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें उद्घाटन समारोह की व्यवस्था के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। अन्य प्रबंधन के लिए हुडा के कार्यकारी अधिकारी अमरदीप जैन व एसडीएम बड़खल अजय चौपड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हुडा के एस्टेट अफसर धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान, सीटीएम बलीना, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी अमरदीप जैन, डीसीपी हेडक्वार्टर लोकेंद्र सिंह, मेट्रो के डिप्टी चीफ इंजीनियर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed