फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi to honor six officers and young man today in ghaziabad

छह अधिकारियों और एक जवान को आज पीएम करेंगे सम्मानित

Sun, 10 Mar 2019 04:41 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
pm modi to honor six officers and young man today in ghaziabad
pm modi - फोटो : self

इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं बटालियन के गोल्डन जुबली स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  के छह अधिकारी और एक जवान को सम्मानित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर एसपीजी, सीआईएसएफ और पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा का जायजा लिया। 10 मार्च को सीआईएसएफ का गोल्डन जुबली स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारिंयां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सुबह करीब 9.45बजे  पीएम हैलीकॉप्टर से बटालियन पहुंचेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम में पीएम के साथ कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पीएम की फ्लीट निकालकर किया पूर्वाभ्यास
पीएम के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी ने दो दिन से कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाला हुआ है। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को एसपीजी के अधिकारी, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, समेत सीआईएसएफ के अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया। शाम को पीएम की फ्लीट निकालकर रिहर्सल की गई। 
विज्ञापन


पुलिस, एसपीजी और सीआईएसएफ मुस्तैद
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में एसपीजी के साथ 1000 पुलिस कर्मियों और सीआईएसएफ के करीब 12 सौ जवानों को तैनात किया गया है। हाईराइज बिल्डिंगों पर भी स्नाइपर तैनात रहेंगे। बिना पास और आईडी के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभलकर निकलें आज लगेगा जाम
सीआईएसएफ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई डायवर्जन नहीं किया गया है। इससे सीआईएसएफ रोड, एनएच नौ पर जाने वाले समय देखकर ही घर से निकलें। इससे सुबह करीब 7 बजे से ही दिल्ली व आसपास से कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी और वीआईपी का मूवमेंट रहेगा। इससे कार्यक्रम शुरू होने और समाप्त होने के दौरान जाम की स्थिति रहेगी। एसपी सिटी का कहना है कि वीवीआईपी के निकलने के दौरान यातायात रोका जाएगा। कोई डायवर्जन प्लान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed