फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi start travel in metro for Faridabad Metro Inaugaration.

फरीदाबाद को मिला मेट्रो का तोहफा, पीएम ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 06 Sep 2015 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Sep 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi start travel in metro for Faridabad Metro Inaugaration.

पीएम मोदी ने आज फरीदाबाद मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर औद्योगिक शहर की जनता को मेट्रो का तोहफा दिया। पीएम ने सेक्टर-12 से संबोधित करते हुए हरियाणा को अपना दूसरा घर भी बताया।

विज्ञापन


परियोजना के अनुमान के मुताबिक तकरीबन 2 लाख लोगों को फरीदाबाद मेट्रो का सीधा फायदा होगा। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे।

वहीं केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडू ने भी मेट्रो को लोगों के लिए फायदेमंद बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी।  

मेट्रो से रवाना हुए पीएम मोदी

PM Modi start travel in metro for Faridabad Metro Inaugaration.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जनपथ से मेट्रो में ही फरीदाबाद के लिए रवाना हुए। इसके बाद बाटा चौक पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ।


पीएम फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। अप्रैल 2012 में प्रोजेक्ट की नींव पड़ने के साथ ही शहरवासियों को इसके पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार था।

प्रधानमंत्री पहले एस्कॉर्ट्स-मुजेसर से बाटा चौक तक की मेट्रो ट्रेन से यात्रा की। इसके बाद सेक्टर-12 स्थित रैली स्थल पर पहुंचकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर परियोजना जनता को समर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है फरीदाबाद मेट्रो का रूट

PM Modi start travel in metro for Faridabad Metro Inaugaration.

कार्यक्रम स्थल सेक्टर-12 पर लोगों की जबरदस्त भीड़ नजर आई। हालांकि शहर के लोगों को मेट्रो की सवारी करने के लिए शाम चार बजे तक इंतजार करना होगा।

बता दें कि दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का रूट बदरपुर से फरीदाबाद तक रहेगा। इस मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 13.875 किलोमीटर है। बदरपुर से एस्कॉर्ट्स-मुजेसर के बीच कुल 9 स्टेशन हैं।

इस लाइन को बनाने के लिए 24.94 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट का काम 2012 में शुरू हुआ था। वायलेट लाइन से अब फरीदाबाद सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed