फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi's surprise visit in new delhi's busy traffic.

रूबरू: PM ने समझा आम आदमी का दर्द

Fri, 26 Sep 2014 08:27 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
pm modi's surprise visit in new delhi's busy traffic.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त जाम को देखते हुए बुधवार रात अपने लिए लगे रूट को हटवा दिया। इसके हटने से पुलिस व एसपीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए थे। प्रधानमंत्री ट्रैफिक के बीच बुधवार रात सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि ,कई जगह उनका काफिला जाम में फंसने से बचा। इस दौरान प्रधानमंत्रीके काफिले की रफ्तार भी धीमी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से लौटते हुए सरप्राइज विजिट का फैसला कर लिया था। इसके चलते वो ट्रैफिक के बीच लौटे थे।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार रात करीब सवा नौ बजे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती रक्षा व वित्त मंत्री अरुण जेटली को देखने गए थे। प्रधानमंत्री की ये यात्रा पहले से तय नहीं थी, इसलिए आनन-फानन में प्रधानमंत्री आवास से लेकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल तक रूट लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दक्षिण व नई दिल्ली में जबरदस्त जाम लग गया। लोग एक से डेढ़ घंटे ट्रैफिक में फंसे रहे। जाम की जानकारी जब प्रधानमंत्री को हुई तो उन्होंने रूट हटवा दिया और कहा कि सरप्राइज विजिट के तहत ट्रैफिक के बीच जाने को कहा।

हमले के इनपुट के बावजूद यूं निकले मोदी

pm modi's surprise visit in new delhi's busy traffic.

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जब मैक्स अस्पताल से लौटे तो विपरीत कैरिजवे का यातायात चालू कर दिया गया था। जिस कैरिजवे से प्रधानमंत्री का काफिला लौट रहा था, उस पर भी ट्रैफिक को चलने दिया गया। सरप्राइज विजिट के तहत काफिले को छोटा किया गया था।

पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भले ही ट्रैफिक को नहीं रोकने के लिए कहा लेकिन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था। रूट के दोनों तरफ पुलिसकर्मी खड़े थे। पीछे से किसी प्राइवेट वाहन को काफिले के नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि, काफिले के आगे कुछ प्राइवेट गाड़ियां जरूर जा रही थीं।

आतंकी धमकियों के चलते लगते हैं दो रूट
प्रधानमंत्री पर आतंकी हमले के कई इनपुट्स मिले चुके हैं। इसे देखते हुए उनके लिए दो रूट लगते हैं। एक वैकल्पिक रूट लगता है। एसपीजी ये अंतिम क्षणों में तय करती है कि प्रधानमंत्री को किस रूट से जाना है। उनका काफिला जब गुजरता है तो दोनों कैरिजवे का ट्रैफिक रोक दिया जाता है।

रूट पर पुलिस के वाहन खड़ा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, आतंकी धमकी के चलते सेना के जवानों व अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी रूट पर तैनात किया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed