फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi New Cabinet East Delhi MP Harsh Malhotra becomes minister

Modi New Cabinet: दिल्ली को मिला सातों सीटें जिताने का इनाम, पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा बने मंत्री

Mon, 10 Jun 2024 01:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 01:47 AM IST
सार

2012 में पार्षद चुने जाने के बाद मल्होत्रा 2024 में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप को हर्ष मल्होत्रा ने 93663 वोटों से हराया। पूर्वी दिल्ली के मेयर के साथ ही प्रदेश भाजपा में महामंत्री के पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi New Cabinet East Delhi MP Harsh Malhotra becomes minister
हर्ष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली को सातों सीट जीताने का इनाम मिला है। सात सांसदों में से एक सांसद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया है। नवनिर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा मोदी कैबिनेट 3.0 के लिए संघ के राज्य मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं। पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से पहली बार जीत कर संसद पहुंचे मल्होत्रा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

जानें कौन हैं हर्ष मल्होत्रा
2012 में पार्षद चुने जाने के बाद मल्होत्रा 2024 में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप को हर्ष मल्होत्रा ने 93663 वोटों से हराया। पूर्वी दिल्ली के मेयर के साथ ही प्रदेश भाजपा में महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। दिल्ली में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने दिल्ली की सातों सीट पर जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में हर राज्य से चुने गए सांसदों की भागीदारी देखने को मिली। दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सातों सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। यानी सातों सांसद जीतकर संसद पहुंचे हैं। इनमें हर्ष मल्होत्रा को शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा में इनकी गिनती सक्रिय नेताओं में होती है। वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं। वनस्पति विज्ञान में स्नातक के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2012 में उन्होंने वेलकम कॉलोनी से पार्षद का चुनाव लड़ा था। मोदी मंत्रिमंडल की रेस में कई नामों की चर्चा थी। जिसमें कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी का नाम भी शामिल था। आखिरकार हर्ष मल्होत्रा के नाम पर मुहर लगी। कुलदीप को हर्ष मल्होत्रा ने 93663 वोटों से पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट शिकस्त दी। कुलदीप को जहां 571,156 तो हर्ष मल्होत्रा 664,819 वोट मिला।

विज्ञापन

पिछली सरकार में हर्षवर्धन तो अब हर्ष मल्होत्रा मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा
नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने चांदनी चौक से सांसद बने डॉ. हर्षवर्धन को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। वर्ष 2019 में जब दोबारा सरकार बनी तब भी डॉ. हर्षवर्धन कैबिनेट में शामिल थे। बीच में डॉक्टर हर्षवर्धन की जगह सांसद मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री बनाया गया। अब यह तीसरा मौका है जब दिल्ली के कोटे से हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। खास बात यह भी है कि हर्ष मल्होत्रा दधीचि देह दान समिति के संस्थापक सदस्य के रूप में 24 साल से मानवता के लिए काम कर रहे हैं और लोगों को अंग और देह दान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 2017 में उन्हें देह दान समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed