फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM modi addressee ncc cadets in delhi

एनसीसी कैडेट्स को मोदी ने बताया अपना दुख

Wed, 28 Jan 2015 05:38 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
PM modi addressee ncc cadets in delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में एनसीसी कैडेट का संबोधित किया। उन्होंने अपना दुख बताते हुए कहा कि वह भी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं लेकिन, उन्हें इस वर्दी में दिल्ली आने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए एनसीसी के तीनों विंग दिल्ली पहुंचे हैं। बुधवार को दिल्ली में उनके कैंप का आखिरी दिन था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ड्रेस को पहन कर हर कैडेट के मन में यह भाव आता है कि वह देश की सेवा कर रहा है। परेड का मतलब केवल कदम मिलाकर चलना ही नहीं है बल्कि मिलकर चलने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शक्ति का जिक्र किया

PM modi addressee ncc cadets in delhi

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है और इस विविधता में एकता ही हमारे देश की असली ताकत है। इस मौके पर उन्होंने पूजा ठाकुर का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ओबामा को दिए गार्ड ऑनर में सेना के तीनों अंगों का नेतृत्व किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार सेना के तीनों अंगों की महिला टुकड़ी ने भाग लिया। हालांकि इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता अभियान का जिक्र भी किया और इसे जीवन का अंग बनाने की बात कही।

इस मौके पर उन्होंने योग का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने में योग पहुंच चुका है। 21 जून को पूरे भारत में योग हो इसके लिए एनसीसी कैडट्स को अभी से लग जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed