{"_id":"4c7f40c40e6a69d3f43a5d3441d4fb7b","slug":"pm-appeals-ineffective-gas-subsidies-are-not-disillusioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील बेअसर, गैस सब्सिडी नहीं छोड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अपील बेअसर, गैस सब्सिडी नहीं छोड़ रहे लोग
धर्मेंद्र कौशिक / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की अपील के बाद भी लोग गैस सब्सिडी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। मोदी बार-बार लोगों से सब्सिडी छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अगर बात फरीदाबाद की करें तो यहां भी लोग इसमें खास रुचि नहीं ले रहे हैं। शहर में करीब 5.1 लाख गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ करीब 25 हजार लोगों ने ही सब्सिडी का त्याग किया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अपील पर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग के मुताबिक सब्सिडी छोड़ने वालों में अधिकांश लोग साधन संपन्न हैं, लेकिन कई वीआईपी लोगों ने गैस सब्सिडी पर कुंडली जमाई हुई है।
विज्ञापन
विभाग की मानें तो केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी विधायक विपुल गोयल ने सार्वजनिक कार्यक्रम ही सब्सिडी छोड़ने की घोषणा कर दी थी लेकिन अधिकांश वीआईपी अभी भी सब्सिडी का फायदा ले रहे हैं।
अब विभाग सब्सिडी छोड़ने के लिए जल्द ही एक मुहिम चलाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की जाएगी।
लोगों से कहा जाएगा कि अगर वो गैस सब्सिडी छोड़ते हैं तो इसका लाभ किसी गरीब को मिल सकेगा। लोगों को यह समझाया जाएगा कि आपकी मदद से किसी गरीब की मदद की जाएगी।