फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   plea against rahul gandhi got rejected by delhi high court

राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका दिल्ली HC ने खारिज की, कहा- सुरक्षा का मुद्दा केंद्र सरकार का है

Thu, 23 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
plea against rahul gandhi got rejected by delhi high court
राहुल गांधी

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बिना एसपीजी की सुरक्षा के कहीं भी आने जाने पर रोक लगाने के संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी। इसमें राहुल पर एसपीजी की सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा केंद्र सरकार का है और वही इस मामले में कोई निर्णय लेने में सक्षम है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने याची के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि राहुल को अदालत में हलफनामा देने का निर्देश दिया जाए कि वह अपने सुरक्षा कवर के बिना यात्रा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यह जनहित याचिका महाराष्ट्र से भाजपा नेता तुहन सिन्हा ने दायर की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल यात्रा के दौरान लगातार एसपीजी द्वारा तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं जिससे उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद एसपीजी अधिनियम में 1991 में संशोधन कर उनके परिवार के सदस्यों को भी एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई है। पीठ ने कहा कि इस तरह के मामलों को तय करने के लिए यह उचित मंच नहीं है, ऐसे में याचिका पर विचार नहीं किया जाएगा।

'हम सुरक्षा पर फैसला नहीं करेंगे'

plea against rahul gandhi got rejected by delhi high court
राहुल गांधी - फोटो : SELF

उन्होंने कहा हम सुरक्षा पर फैसला नहीं करेंगे। सुरक्षा के लिए हम सरकार पर निर्भर हैं और उसके मूल्यांकन पर भरोसा करते हैं। केंद्र सरकार के वकील अनिल सोनी ने कहा कि राहुल गांधी अपने सुरक्षा कवर के बिना यात्रा कर रहे हैं, यह गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अदालत ने कहा कि सरकार के अधिकारी इस मुद्दे पर कोई भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। राहुल की गुजरात यात्रा के दौरान 5 अगस्त को उनकी कार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था।

आठ अगस्त को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल द्वारा एसपीजी के दिशा निर्देशों का पालन न करने पर निंदा की थी। एक नवंबर को गुजरात में रोड शो के दौरान एक युवती उनकी कार में चढ़ गई थी और राहुल के साथ सेल्फी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed