{"_id":"bb09c42a96c8e9a67e00d5e6450bf06e","slug":"plea-against-kejriwal-was-accused-of-cheating-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की याचिका दायर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
कड़कड़डूमा कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को लेकर शनिवार को एक याचिका दायर की गई।
विज्ञापन
याचिका में मुख्यमंत्री पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की गई है। स्वराज जनता पार्टी के बृजेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने जानबूझकर एमसीडी को दिल्ली सरकार के नियंत्रण से बाहर बताकर जनता को धोखा दिया है।
याचिका मंजूर करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। याचिका दायर करने के अलावा बृजेश ने फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग और उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर मामला दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
'विज्ञापन में एमसीडी को लेकर बोला झूठ'
बृजेश ने बताया कि अक्तूबर 2015 में एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल के समय अरविंद केजरीवाल ने एक पेज का विज्ञापन देकर जनता को बताया था कि एमसीडी उनके अंतर्गत नहीं आती है।
यह विज्ञापन पूरी तरह गलत था। नवंबर 2015 में उसने आरटीआई दायर की, जिसके जवाब में दिल्ली सरकार ने माना था कि एमसीडी उनके अंतर्गत ही आती है।
ऐसे में उनके खिलाफ जनता को गुमराह करने और सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल करने का मामला दर्ज होना चाहिए।
यह विज्ञापन पूरी तरह गलत था। नवंबर 2015 में उसने आरटीआई दायर की, जिसके जवाब में दिल्ली सरकार ने माना था कि एमसीडी उनके अंतर्गत ही आती है।
ऐसे में उनके खिलाफ जनता को गुमराह करने और सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल करने का मामला दर्ज होना चाहिए।