{"_id":"63a6f7e722ed1c2c202b4a2e8cff81f7","slug":"play-school-girl-student-beaten-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची को बुरी तरह पीटा
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी में चल रहे गायत्री प्ले स्कूल की संचालिका द्वारा ढाई वर्ष की बच्ची के सिर पर वार करके उसे घायल करने और शिकायत करने पहुंचे परिजन से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बच्ची की दादी की शिकायत पर स्कूल संचालिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों का सोहना के सामान्य अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
भोंडसी निवासी 60 वर्षीय मुनेश देवी ने बताया कि उसकी पौत्री आयुशी गांव में ही चल रहे गायत्री विद्या प्ले स्कूल में जाती है। बुधवार दोपहर जब वह स्कूल से घर आई थी, उस समय उसके सिर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
चोट का निशान था। बृहस्पतिवार सुबह पुत्रवधू पूनम अपनी बेटी आयुशी को लेकर स्कूल पहुंची। मुनेश देवी का आरोप है कि स्कूल संचालिका माया देवी से जब पूछा गया तो वह भड़क गई।
इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं से बात हाथापाई तक पहुंच गई। पूनम ने माया देवी पर मासूमों की बाथरूम में बंद करके पिटाई करने का आरोप लगाया है।
भोंडसी थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि आयुशी की दादी मुनेश की शिकायत पर स्कूल संचालिका माया देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।