{"_id":"188a29dacc624ce095ff946e4f613173","slug":"play-innocent-of-negligence-by-the-school-itself-swallowed-button-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल ही लापरवाही से मासूम ने निगला बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले स्कूल ही लापरवाही से मासूम ने निगला बटन
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानखंड दो स्थित एक प्ले स्कूल के स्टाफ की लापरवाही से बृहस्पतिवार को मासूम बच्ची ने लोहे का बटन निगल लिया। एक्स-रे कराने पर अभिभावकों का पता चला कि उनकी पौने तीन वर्ष की बेटी के पेट में लोहे का बटन है।
विज्ञापन
बटन का आकर बड़ा है, जिसकी वजह से मोशन के साथ बाहर आने पर भी दिक्कत हो सकती है। डॉक्टरों ने अभिभावकों को बताया कि अगर मोशन के साथ लोहे का बटन नहीं निकलता तो सर्जरी करनी पड़ सकती है। पिता ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नीतिखंड दो निवासी अंकित अग्रवाल की पौने तीन वर्ष की बेटी अदविता अग्रवाल शक्तिखंड चार स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल के मालिकों की ओर से संचालित ज्ञानखंड दो स्थित प्ले स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
सुबह वह स्कूल गई थी। पिता ने बताया कि कुछ ही देर बाद स्कूल से घर पर फोन आया कि बेटी ने कुछ निगल लिया है।
पत्नी के स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने बिना कुछ बताए ही बेटी को सुपुर्द कर दिया। स्कूल स्टाफ ने ये जानकारी नहीं दी कि उसने लोहे का बटन निगल लिया है।
अंकित ने बताया कि बेटी को डॉक्टर को दिखाया और एक्स-रे कराने पर पेट में नीचे की ओर बटन फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब स्कूल से स्टाफ की लापरवाही के संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने या कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
अंकित ने बताया कि डॉक्टरों ने बेटी को मोशन की दवा दी है, अगर बटन नहीं निकलता है तो सर्जरी करनी पड़ेगी। लोहे का बटन होने की वजह इंफेक्शन का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल स्टाफ की लापरवाही पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो पुलिस में रिपोर्ट करेंगे।