फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plaster of Lantern dropped in class two students injured in delhi

दिल्लीः क्लास में गिरा लिंटर का प्लास्टर, दो छात्राएं घायल, घटना की जांच के आदेश

Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Plaster of Lantern dropped in class two students injured in delhi
स्कूल की छत का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

जाफराबाद स्थित प्राथमिक निगम विद्यालय की एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। प्लास्टर गिरते ही पूरी कक्षा के

विज्ञापन

विद्यार्थी घबराकर चिल्लाने लगे। 

शिक्षक ने तत्काल विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकाला। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा समिति ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। यह विद्यालय जाफराबाद मुख्य मार्ग पर जाफराबाद पुलिस थाने के नजदीक स्थित है। 
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय की पांचवीं कक्षा में हुआ। घटना में प्लास्टर के साथ लिंटर का भी कुछ जर्जर हिस्सा भी नीचे गिरा। मलबा गिरने के बाद छात्रों के बस्ते, कॉपी-किताबें और पानी की बोतलें कक्षा में ही बिखर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद विद्यार्थी काफी दहशत में दिखे। कक्षा में मौजूद शिक्षक ने भी शोर मचाकर अन्य शिक्षकों को बुलाया। इसके बाद शिक्षकों ने सभी छात्रों को जल्दी-जल्दी कक्षा से बाहर निकाला। हादसे में नायला परवीन और रायना सिद्दीकी नाम की छात्रा जख्मी हुई है। दोनों के चेहरे, गर्दन और हाथों पर चोटें लगी हैं। घटना के बाद छात्राओं को विद्यालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना के बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आठ महीने पहले भी इसी स्कूल में गिरा था प्लास्टर आप पार्षद रेशमा परवीन का आरोप है कि निगम अधिकारी बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आठ माह पहले भी इसी स्कूल की अन्य कक्षा में विद्यार्थियों के ऊपर प्लास्टर गिरा था, जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए थे। उस मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी।  

इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने विद्यालय की मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी जानबूझकर विद्यार्थियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने इस घटना के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल की प्रधानाचार्य को नोटिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने कहा कि जाफराबाद विद्यालय की प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के बाद आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


महापौर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
इस मामले को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर अंजू कमलकांत ने मामले की उचित जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सदन में हुआ हंगामा 
जाफराबाद विद्यालय में प्लास्टर गिरने की घटना के बाद दोपहर में आयोजित ईडीएमसी की सदन की बैठक में पार्षद रेशमा परवीन ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा कर दिया। इस मुद्दे को लेकर अन्य पार्षद भी हंगामे में शामिल हो गए और निगम विद्यालयों की स्थिति को सुधारने की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद महापौर ने पार्षदों को मामले में उचित कार्रवाई और विद्यालयों की मरम्मत का आश्वासन देकर माहौल को शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed