{"_id":"5f0f92f68ebc3e635627fd4b","slug":"plasma-banks-will-be-built-in-many-hospitals-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कई अस्पतालों में बनेंगे प्लाज्मा बैंक, दान देने पर भी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कई अस्पतालों में बनेंगे प्लाज्मा बैंक, दान देने पर भी जोर
Thu, 16 Jul 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले प्लाज्मा बैंक के बेहतर परिणाम मिलने के बाद अब बाकी अस्पतालों में भी इसे शुरू करने की योजना है। जानकारी के अनुसार प्लाज्मा बैंक के साथ-साथ सरकार अस्पतालों को इस बात का भी जोर दे रही है कि डिस्चार्ज करते वक्त मरीजों को प्लाज्मा दान के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाए। साथ ही निगेटिव आने के ठीक 14 से 15 दिन बाद उसे फोन कर याद दिलाया जाए कि उसे प्लाज्मा दान करने आना है।
विज्ञापन
ऐसा करने से प्लाज्मा दान को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाया भी जा सकता है। हालांकि कोरोना के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी अभी परीक्षण के चरण में है। वैज्ञानिक स्तर पर यह साबित नहीं हो पाया है कि प्लाज्मा देने से मरीज स्वस्थ हो सकता है। आईसीएमआर की निगरानी में देश के कई अस्पतालों में इस पर परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को हराने के बाद वापस चिकित्सीय सेवाओं में लौटे आरएमएल अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद का कहना है कि जल्द ही आरएमएल में भी प्लाज्मा थेरेपी शुरू किया जाएगा। इसकी अनुमति संस्थान को मिल चुकी है। प्लाज्मा दान की व्यवस्था भी पहले से अस्पताल में मौजूद है। इसे और बढ़ावा देने के लिए नई योजना पर काम शुरू होगा। वहीं, पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जीटीबी में भी प्लाज्मा थेरेपी और बैंक दोनों पर काम शुरू हो चुका है। यहां प्लाज्मा दान करने के बाद कोविड मरीजों में इसका इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन
प्लाज्मा देने की मरीज से कीमत लेना गलत
दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि प्लाज्मा देने के एवज में मरीज से उसका भुगतान लेना गलत है। कई निजी अस्पताल प्लाज्मा चढ़ाने के लिए 70 हजार रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। दिल्ली से ज्यादा एनसीआर में इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। यह पूरी तरह से गलत है।
आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी करेंगे प्लाज्मा दान
दिल्ली सरकार के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में कोरोना की चपेट में आने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मचारी प्लाज्मा दान करेंगे। अस्पताल के चेयरमैन व विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि मरीजों के उपचार के दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। फिलहाल वे स्वस्थ होकर काम पर लौट आए हैं। अब सभी प्लाज्मा दान करने जा रहे हैं।