फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PK in the controversy, this time accused of stealing part

PK फिर विवादों में, लगा चोरी का इल्जाम

Fri, 17 Apr 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
PK in the controversy, this time accused of stealing part

हाइकोर्ट ने फरिश्ता पुस्तक के अंश चुराकर फिल्म बनाने के आरोप में ‘पीके’ के अभिनेता आमिर खान व निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले की सुनवाई एक सितंबर को तय की है। 2013 में प्रकाशित पुस्तक के उपन्यासकार  कपिल ईसापुरी ने यह याचिका दायर की है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्देशकों, निर्माण कंपनियों और पटकथा लेखक ने उपन्यास से किरदार, विचारों की अभिव्यक्ति और दृश्य चुराए हैं। उन्होंने निर्माताओं से एक करोड़ रुपये  मुआवजे के साथ अपने काम के लिए श्रेय की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि फिल्म के जरिए उठाए गए विभिन्न मुद्दे उनकी किताब से नकल किए गए हैं। यह भी दावा किया गया कि उपन्यास में कई और भी ऐसी स्थितियां हैं, जिनमें छिटपुट बदलाव और गैरजरूरी रूपांतरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed