फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PK in on the target on new year in faridabad

न्यू ईयर पर ‘पीके’ देखने वालों के लिए बुरी खबर

Thu, 01 Jan 2015 05:14 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
PK in on the target on new year in faridabad

नए साल के पहले दिन फिल्म ‘पीके’ दिखाने वाले सिनेमा हॉलों को निशाना बनाया जा सकता है। खुफिया विभाग की ओर से जारी इस अलर्ट के बाद आला अधिकारियों ने थियेटर, मॉल्स और मल्टी प्लेक्स के अलावा सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई पीके फिल्म का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए खुफिया विभाग ने फरीदाबाद के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक पीके फिल्म और नया साल मनाने वालों के लिए कुछ लोग समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन


न्यू ईयर पर मॉल्स, पॉर्क और सार्वजनिक स्थानों पर मनोरंजन के लिए आने वालोें के साथ अभद्रता और मारपीट की संभावना जताई गई है।

फिर क्या है उपाय

PK in on the target on new year in faridabad
मुख्य स्थानों, महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और सड़कों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने बताया कि नववर्ष और गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मॉल्स, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन के अन्य स्थानों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed