फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pizza and movie ticket order on health helpline

टाइम पास बनी हेल्पलाइन, पिज्जा और मूवी टिकट का ऑर्डर

Tue, 02 Sep 2014 11:56 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
pizza and movie ticket order on health helpline

इमरजेंसी की हालत में गंभीर मरीजों को अस्पताल तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 102 पर कॉल करने की सुविधा दी हुई है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9311988930 और लैंड लाइन नंबर 0129-2417798 जारी कर रखे हैं, लेकिन इन आने वाले फोन से कर्मचारी बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन


हेल्पलाइन पर फोन करने वाले कुछ 'मसखरे' कर्मचारियों की नाक में दम किए हुए हैं। मरीजों की मदद के लिए शुरू की गई इस हेल्पलाइन में लोग टाइम पास करने के लिए फोन करने लगे हैं। जिससे परेशान होकर 102 नंबर सेवा के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से की है। शिकायत मिलने के बाद विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन


विभाग मुख्यालय ने इन नंबरों पर आने वाली गलत कॉल को सर्विलांस पर लेने का फैसला लिया है। कर्मचारियों के मुताबिक ऐसी कॉल रात में ज्यादा आती है। हर रोज औसतन ऐसी 20-25 कॉल आती है। गौरतलब है कि ऐसी ही शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में काम करने वाली महिला पुलिसकर्मी भी करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पिज्जा ऑर्डर तो कभी अश्लील बातें

pizza and movie ticket order on health helpline

ऑपरेटर ने बताया कि कभी किसी पिज्जा के ऑर्डर देने या किसी मूवी की टिकट बुकिंग करवाने के लिए फोन आता है। फोन करने वाले की आवाज से यह पता चल रहा होता है कि वह जान-बूझ कर ऐसा कर रहा है। यही नहीं एक बार गलत नंबर बता कर फोन काट देने के बाद भी फोन आता है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फेक कॉल आने पर एंबुलेंस सेवा मुख्यालय के आईटी सेल को इसकी सूचना देगा। जिस पर एक कोड दिया जाएगा, अगली बार गलत कॉल आने पर उस कोड को मिलाकर वह कॉल मुख्यालय के आईटी विंग को ट्रांसफर हो जाएगी। जिससे कॉल कहां से आई इसका पता चल जाएगा।

एंबुलेंस सेवा के सूचना अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि मुख्यालय से नंबरों की जानकारी मांगी गई है। जिसे मुहैया करवाया जा रहा है। गलत काल का सर्विलांस होता है तो इससे मरीजों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed