फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitbull bitten the young man, father and son attacked for protest

Ghaziabad : युवक को पिटबुल ने काटा, विरोध पर पिता-पुत्र ने किया हमला, जानलेवा हमले की धारा में दोनों गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 06:30 AM IST
सार

कई जगह दांत और नाखून लग जाने के बाद अर्पित ने जैसे ही बचाव के लिए दूध का डब्बा आगे किया, वैसे ही कुत्ते को घुमा रहा युवक सुंदर आग बबूला हो गया। अर्पित का कहना है कि उसने पहले खतरनाक नस्ल के कुत्ते से गले से चेन निकालकर उस पर हमला किया। 

विज्ञापन
Pitbull bitten the young man, father and son attacked for protest
कुत्ते के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नंदग्राम के गांव सिकरोड में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दूध लेकर घर लौट रहे गांव के ही युवक अर्पित (19) पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कई जगह दांत और नाखून लग जाने के बाद अर्पित ने जैसे ही बचाव के लिए दूध का डब्बा आगे किया, वैसे ही कुत्ते को घुमा रहा युवक सुंदर आग बबूला हो गया। अर्पित का कहना है कि उसने पहले खतरनाक नस्ल के कुत्ते से गले से चेन निकालकर उस पर हमला किया। 

विज्ञापन


इसके बाद लोहे की राॅड से पीटा। पिता जितेंद्र शर्मा उसे बचाने के लिए आए तो उन पर भी प्रहार किए गए। सुंदर के पिता बिजेंद्र ने भी हमला किया। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे सिकरोड गांव के निवासी अर्पित ने बताया कि उसे देखते ही कुत्ता भौंकने लगा। उसने सुंदर से कहा कि कुत्ते को ठीक से पकड़े। इसी बीच कुत्ते ने हमला कर दिया। उससे बचने के लिए उसने दूध का स्टील का डिब्बा आगे कर दिया। यह देख सुंदर ने कुत्ते के गले से चेन निकाल ली। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने चेन से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस कदर आपा खो बैठा कि चेन से गला दबाकर जान लेने तक का प्रयास कर दिया। वह किसी तरह छूटकर भागा तो सुंदर लोहे की राॅड ले आया और उसके सिर में दे मारी। उसका साथ देने के लिए उसके पिता बिजेंद्र भी आ गए। अर्पित ने पुलिस को बताया कि सुंदर और बिजेंद्र ने उस पर और उसके पिता पर लोहे की राड से हमला किया। कई लोगों के आ जाने के बाद उन्होंने हमला बंद किया और चले गए।


स्कूल चलाने वाले जितेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटे को कुत्ते के हमले से ज्यादा जख्म नहीं आए हैं। लेकिन, कुत्ते के मालिक ने जो हमला किया, वह गंभीर था। बेटे के सिर में गहरी चोट आई है। डाक्टर ने छह टांके लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed