फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pipe fell on Scooty couple and innocent scorched while extracting acid in delhi

तेजाब निकालने के दौरान स्कूटी पर गिरा पाइप, दंपती और मासूम झुलसे

Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Pipe fell on Scooty couple and innocent scorched while extracting acid in delhi
इसी स्कूटी पर गिरा पाइप - फोटो : अमर उजाला

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक फैक्ट्री के सामने टैंकर से तेजाब निकालने के दौरान पाइप वहां से गुजर रहे एक स्कूटी पर गिर गया, जिससे स्कूटी सवार युवक, पत्नी और चार माह का बेटा झुलस गया।

विज्ञापन


 तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक, तीनों की हालत गंभीर है। वहीं, घटना के बाद टैंकर चालक व हेल्पर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, झुलसे लोगों की पहचान गोविंदा (24), पत्नी कंचन (20) और अंकित (4 माह) के रूप में हुई है। मूलरूप से दरभंगा (बिहार) निवासी गोविंदा जेजे कॉलोनी प्रेमबाड़ी पुल (वजीरपुर) में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को अंकित की तबियत खराब होने पर गोविंदा पत्नी के साथ उसे स्कूटी से डॉक्टर के पास ले जा रहा था। ईएसआईसी डिस्पेंसरी के पास तेजाब की फैक्ट्री है, जहां एक टैंकर को खाली किया जा रहा था। 

इसी दौरान गोविंदा स्कूटी से वहां से गुजरा, तभी टैंकर का पाइप उन पर गिर गया और तीनों तेजाब की चपेट में आकर झुलस गए। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के मुताबिक, सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। 


इसी बीच कुछ दूरी पर तैनात सिविल डिफेंस के वॉलंटियर श्याम बीर और निगम कर्मी दीपू भीड़ देखकर वहां पहुंचे। दोनों लोगों की मदद से तीनों को ऑटो से दीपचंद बंधु गुप्ता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed