{"_id":"958abc595c22322168f8bc4ab1b10b70","slug":"pink-express-buses-are-running-between-meerut-to-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से मेरठ के बीच दौड़ रही हैं पिंक एक्सप्रेस बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से मेरठ के बीच दौड़ रही हैं पिंक एक्सप्रेस बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से मेरठ के बीच पिंक एक्सप्रेस बसों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। महिलाओं के लिए साहिबाबाद डिपो ने एसी स्पेशल बस सेवा शनिवार से रूट पर उतार दी। पहले दिन महिला यात्रियों का बेहतर रुझान दिखा। कई ने परिवार सहित तो कई ने अकेले ही महिला स्पेशल बस में सफर किया।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज ने नवरात्र में महिलाओं के लिए स्पेशल बस की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया था। बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। शनिवार को सुबह 8 बजे पिंक एक्सप्रेस साहिबाबाद डिपो से नोएडा के लिए रवाना हुई और सुबह 9 बजे नोएडा डिपो पर आकर लग गई। यात्रियों को इन बसों के संचालन की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब बस डिपो पहुंची तो रोडवेज कर्मियों ने गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जाने वाली महिला यात्रियों को भी इस बस सेवा की जानकारी दी। हालांकि, महंगा किराया होने के कारण पिंक स्पेशल को नोएडा डिपो से ज्यादा सवारियां नहीं मिलीं, लेकिन डिपो से एनएच-24 पहुंचने तक इन बसों में महिला यात्रियों की अच्छीखासी भीड़ थी।
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, पिंक स्पेशल की मांग भी बढ़ेगी। फिलहाल, दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। एक बस रोजाना सुबह 9 बजे नोएडा से मेरठ और दूसरी रोजाना सुबह 8 बजे मेरठ से नोएडा के लिए रवाना होगी। पिंक स्पेशल नोएडा से मेरठ के बीच की दूरी दो घंटे में तय करेगी। मुख्य स्टॉपेज पर ही इन बसों को रोका जाएगा। पिंक स्पेशल एसी बस में सफर करने के लिए साधारण बसों की तुलना में करीब 40 रुपये ज्यादा यानी 102 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
परिवार के साथ सफर करने वाले पुरुष यात्रियों को भी पिंक स्पेशल बसों में सफर की छूट होगी। पुरुषों को अकेले बस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन बसों में केवल चालक के रूप में पुरुष की तैनाती की गई है। टिकट काटने के लिए महिला कंडक्टरों को लगाया गया है। पहले दिन कई पुरुष यात्रियों ने अपने परिवार के साथ बसों में यात्रा की।