फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pink auto in gurgaon

अब महिलाओं की पसंदीदा बनी यह सवारी!

Wed, 21 Jan 2015 07:31 PM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pink auto in gurgaon

साइबर सिटी की महिलाओं को गुलाबी ऑटो का सफर खूब भा रहा है। तीन दिन के भीतर महिलाओं की ओर से 210 पिंक आटो बुक कराए गए हैं। पहले चरण में यहां 26 ऑटो को उतारा गया है।

विज्ञापन


महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से पिंक ऑटो सेवा शुरू की गई है। सोमवार को शुरू हुई इस सेवा में एमजी रोड और हुडा सिटी सेंटर के पास से करीब 210 बार ऑटो बुक किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही महिलाओं ने ऑटो रोड के अन्य स्थानों से लिया है। ट्रैफिक पुलिस को ऑटो चालकों की ओर से मिले इनपुट के अनुसार महिलाओं की ओर से उसे रोकने में उत्साह दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खुलेंगे ऑटो बूथ

Pink auto in gurgaon

जिन महिलाओं को पिंक ऑटो सेवा के बारे में जानकारी होती है। वह पिंक ऑटो से जाती हैं, जबकि अन्य सामान्य ऑटो से निकलती हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन पिंक ऑटो बूथ खोलने की योजना है।

इस संबंध में एसीपी ईस्ट ट्रैफिक पुलिस अशोक बख्शी का कहना है कि पिंक ऑटो सेवा शुरू किए जाने के बाद महिलाओं की ओर से आ रहे रुझान को देखते हुए जल्द ही इनके अलग से प्रीपेड बूथ खोलने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed