{"_id":"5caa2454bdec22144c1938fb","slug":"pink-and-red-line-metro-service-halted-due-to-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी के चलते थम गई रेड और पिंक लाइन मेट्रो की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी के चलते थम गई रेड और पिंक लाइन मेट्रो की रफ्तार
Sun, 07 Apr 2019 09:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
pink line metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन की धीमी रफ्तार ने यात्रियों को परेशान किया। यह ठीक हुई तो दोपहर में पिंक लाइन पर मायापुरी से लेकर मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन तक सिग्नल में खराबी आ गई। इस कारण यात्री गंतव्य तक देरी से पहुंच पाए। हालांकि, ट्रेनों में विलंब की सूचना डीएमआरसी ने मेट्रो में उद्घोषणा और ट्विटर के जरिये दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे तकनीकी कारणों के कारण शास्त्री पार्क से पीतमपुरा के बीच करीब 20 मिनट तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। रविवार को आम दिनों की तुलना में ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी कुछ ज्यादा रहती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर काफी देर तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। शास्त्री पार्क और पीतमपुरा के बीच सभी 11 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें विलंब से चलीं।
विज्ञापन
उधर, दोपहर करीब एक बजे पिंक लाइन पर मायापुरी से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित हुई। इन दोनों के बीच 13 स्टेशन हैं। मेट्रो के रुक-रुक कर चलने और धीमी रफ्तार से परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर भी की। परेशान यात्रियों ने डीएमआरसी को गुस्से भरे मैसेज भी भेजे। हालांकि, करीब दो बजे इस सेक्शन पर तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन