फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pile of garbage in Delhi, realyy staff strike ended?

क्या वाकई खत्म हुई है कर्मचारियों की हड़ताल?

Mon, 26 Oct 2015 08:54 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Pile of garbage in Delhi, realyy staff strike ended?

राजधानी में सफाईकर्मियों की जारी हड़ताल के खत्म करने पर असमंजस की स्थिति है। कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली सरकार का भी दावा है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल को वापस ले ली है। हालांकि कुछ सफाई कर्मचारी अब भी हड़ताल पर रहने की बात कर रहे हैं। फिलहाल हड़ताल के कारण दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पटेल नगर कार्यालय में हड़ताली कर्मचारियों के साथ एक बैठक हुई। पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय व समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने हड़ताल में शामिल प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में घोषणा की कि यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में हड़ताल वापस लिए जाने का फैसला किया गया है।

दिसंबर तक सरकार एक और किस्त देने वाली है

Pile of garbage in Delhi, realyy staff strike ended?

बैठक में हड़ताली कर्मचारियों की तरफ से एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन व स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलौत मौजूद रहे। बैठक के बाद गहलौत ने बताया कि दिल्ली सरकार के नुमाइंदों के साथ बैठक में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। उन्हें यह बताया गया कि दिल्ली सरकार से 11 सौ करोड़ रुपये एमसीडी को दे दिया गया है।


गहलौत का कहना है कि उनके मोर्चा में सफाई कर्मियों की 27 यूनियन शामिल हैं। दीपावली के त्योहार पर दिल्ली के लोगों को परेशानी में नहीं डालना चाहते हैं। इसलिए हड़ताल वापस लेते हैं।

कुछ लोग मोर्चा के आंदोलन को फेल करने की साजिश रच रहे हैं। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी अशोक अंजाना, केतनदास चांवरिया, जेपी टांक, राजेश टांक, मीना बागड़ी, रवि ओसवाल, सतीश मुंडका, पद्म सिंह व मूलचंद शामिल हुए।

इससे पहले दिलीप पांडेय ने यूनियन के लोगों को बताया कि सरकार के पास एमसीडी का कोई बकाया नहीं है। सरकार पूरा पैसा एमसीडी को दे चुकी है। प्लान हेड और नॉन प्लान हेड का भी पैसा दिया जा चुका है। दिसंबर तक सरकार एक और किस्त देने वाली है। प्राथमिकता के साथ पैसा दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed