फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pictures of girl doing stunt with pistol on car bonnet in Noida go viral

वायरल लेडी 'डॉन': तमंचा लेकर कार पर बैठी युवती, वीडियो में बोली- ब्राह्मण है...इसलिए उसकी डिमांड अधिक हो रही

Wed, 23 Aug 2023 09:55 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Aug 2023 09:55 PM IST
सार

वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि देश भर में प्रचार के लिए आपकी इतनी डिमांड क्यों हो रही है। जिसके जवाब में युवती कह रही है कि वह ब्राह्मण है, इसलिए उसकी डिमांड अधिक हो रही है।

विज्ञापन
Pictures of girl doing stunt with pistol on car bonnet in Noida go viral
वायरल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वाहनों पर खतरनाक स्टंट करने का चलन खत्म नहीं हो रहा है। इस बार एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। पांच सेकेंड के इस वीडियो में एक युवती कार की बोनट पर बैठक कर खतरनाक तरीके से स्टंट करती हुई दिख रही है। उसके हाथ में एक तमंचा भी है।

विज्ञापन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करते हुए एक यूजर ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस व नोएडा कमिश्नरेट पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती एक सफेद कार की बोनट पर बैठक कर सोशल मीडिया के लिए रील्स शूट कर रही है। जिसमें पीछे से आवाज आ रही है कि देश भर में प्रचार के लिए आपकी इतनी डिमांड क्यों हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके जवाब में युवती कह रही है कि वह ब्राह्मण है, इसलिए उसकी डिमांड अधिक हो रही है। वीडियो युवती को कार की बोनट पर बैठा कर गोल-गोल घुमाया जा रहा है। पास खड़े उसके एक सहयोगी इसका वीडियो भी बना रहे हैं। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वाहन के लोकेशन की जांच कराई जा रही है। उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed