फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Physical relation has been made continuously and then escaped

लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध और फिर हो गया फरार

Mon, 04 May 2015 06:12 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
Physical relation has been made continuously and then escaped

निजी कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी एक 35 साल की महिला की दोस्ती युवक से हुई। प्यार का इजहार कर युवक ने मंदिर में महिला से शादी का ढोंग भी किया।

विज्ञापन


दोनों एक साथ रहने लगे। महिला ने कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो युवक शादी की तारीख तय कर फरार हो गया। परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत न्यू अशोक नगर थाने में की।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी सुमित रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सुमन (35, बदला नाम) न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती मुलाकात में ही फ्लैट पर ले आया उसे

Physical relation has been made continuously and then escaped

वह एक निजी कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है। 2013 में न्यू अशोक नगर में ही रहने वाले सुमित से उसकी मुलाकात हुई। सुमित भी एक निजी बैंक में बड़े पर पद पर था।


कुछ दिनों की मुलाकात के बाद सुमित ने प्यार का इजहार किया। 2014 की शुरूआत में वह सुमन को अपने फ्लैट पर ले आया।

दिखावे के लिए उसने सुमन से एक मंदिर में शादी का ढोंग रचाया। लगातार सुमित उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इधर, सुमन ने सुमित पर कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया।

जैसे ही तारीख नजदीक आई भाग गया छोड़कर

Physical relation has been made continuously and then escaped

लेकिन पारिवारिक मजबूरी की बात कर आरोपी रजिस्टर्ड मैरिज की बात को टालता रहा। ज्यादा दबाव बनाने पर 13 अप्रैल को सुमित शादी के लिए तैयार भी हुआ।


लेकिन जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई वह अपना फ्लैट ही छोड़कर फरार हो गया।

काफी तलाश करने के बाद पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत न्यू अशोक नगर थाने में की। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed