{"_id":"5d69d1f08ebc3e016b6adf72","slug":"physical-assault-with-minor-class-six-student-booked-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः आंगन में खेल रही नाबालिग से दुष्कर्म, छठी के छात्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः आंगन में खेल रही नाबालिग से दुष्कर्म, छठी के छात्र पर केस
Sat, 31 Aug 2019 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी थाना क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले छठी कक्षा के छात्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
वहीं, आरोपी पक्ष का आरोप है कि शिकायतकर्ता का उनसे विवाद चल रहा है। इस रंजिश में उनके बच्चे के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर को वह पानी लेने गई थी। इस दौरान उनकी 6 वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी। जब वापस आई तो उनकी बेटी रो रही थी। बेटी के रोने का कारण पूछा तो बेटी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद नाबालिग ने पेट दर्द होने की बात कही। इसके बाद नाबालिग ने अपने साथ आपबीती बताई। इस बाबत महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष द्वारा रंजिशन मामला दर्ज करवाने की दलील दी जा रही है। मामले की जांच के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है।