फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo therapy for newborn death in the scorched, Hungama.

फोटो थेरेपी में झुलसने से नवजात की मौत, हंगामा

Tue, 10 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Photo therapy for newborn death in the scorched, Hungama.
कोतवाली क्षेत्र में अंबर टाॅकिज के पास स्थित एक अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से नवजात की जान चली गई। अस्पताल में फोटो थेरेपी के दौरान पांच दिन का मासूम अधिक तापमान के कारण झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया।

पुलिस की ओर से दोनों पक्षों में समझौता होने की बात की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कलछीना निवासी अकील की पत्नी तरन्नुम साढ़े आठ माह की प्रेग्नेंट थी। अकील ने पत्नी को एक निजी अस्पताल में 15 दिन पहले भर्ती कराया। पांच दिन पूर्व आपरेशन से बच्चा हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके बच्चे की मौत हो गई। कर्मचारी ने शिशु का शव परिजनों को सौंप दिया।

अकील ने आरोप लगाया कि सुबह करीब छह बजे उनको बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे दूध पिलाया गया है आैर चिकित्सकों के आने पर तरन्नुम को बच्चे समेत छुट्टी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकील ने बताया कि बच्चे का शव पूरी तरह से काला पड़ा था। करंट लगने अथवा फोटोथेरेपी (नर्सरी मशीन) में अधिक तापमान के कारण बच्चे की झुलसने से मौत हुई है।

हंगामा की सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार और थाना प्रभारी भोजपुर शावेज खान ने पीड़ित परिजनों को समझाकर शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पीड़ित परिजन बच्चे का शव साथ लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed