फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo journalist beaten to death in Delhi

दिल्ली में फोटो पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, सदमे में बुजुर्ग पिता ने भी तोड़ा दम

Fri, 27 Mar 2020 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Mar 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Photo journalist beaten to death in Delhi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पांडव नगर इलाके में फोटो पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त गजेंद्र (42) के रूप में हुई है। गजेंद्र कई दैनिक समाचार पत्रों के लिए स्वतंत्र काम करते थे। शनिवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कह कर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। 

विज्ञापन


अगले दिन वह संजय झील में घायल हालत में मिले थे। इलाज के लिए गजेंद्र को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। देर रात को उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव का अंतिम संस्कार करके घर लौटा तो सदमे से गजेंद्र के 84 वर्षीय पिता भवान सिंह की भी मौत हो गई। भवान सिंह भी कई बड़े समाचार पत्रों में फोटो पत्रकार रहे थे और उन्होंने कई अवार्ड जीते थे। पिता-पुत्र की एकस्मात मौत से परिजनों का रोे-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस गजेंद्र पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि गजेंद्र के पास से उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस फोन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 


पुलिस के मुताबिक गजेंद्र परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहता था। लोगों ने रविवार को उसे संजय झील में घायल हालत में देखा। उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। एलबीएस अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। गजेंद्र की दोनों आंखें बुरी तरह सूजी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed