पीएचडी छात्र ने महिला प्रोफेसर का किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर ने अपने ही एक छात्र पर रेप का संगीन आरोप लगाया है।
पीड़िता असिस्टेंट प्रोफेसर ने जेएनयू के एक पीएचडी छात्र पर पढ़ाई के दौरान दोस्ती करने और फिर उसका रेप करने के आरोप लगाए हैं।
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरोपी पीएचडी छात्र ने उससे शादी का वादा भी किया था और बाद में उसे धोखा दे दिया।
शारीरिक संबंध भी बनाए थे
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का मुनिरका में किराए पर एक फ्लैट में रहता है और अक्सर उसके पास पढ़ाई के लिए आता रहता है।
पीड़िता ने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। आरोपी ने महिला प्रोफेसर से शादी का वादा भी किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से पिछले कुछ दिनों से दूरी बनाए रखी है। यहां तक कि उसने महिला से शादी करने से भी मना कर दिया है और कहा कि वह उसे लेकर कभी गंभीर नहीं था।
महिला की मेडिकल जांच कराई गई थी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीएचडी छात्र को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है इसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।