{"_id":"57dd42a94f1c1bf504d496a3","slug":"phc-waiting-staff-for-last-seven-years-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल से स्टाफ की राह देख रहा स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल से स्टाफ की राह देख रहा स्वास्थ्य केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महमदपुर जादों में सात साल पहले निर्माण कराया गया स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की राह देख रहा है। निर्माण के बाद से अब तक यहां न चिकित्सक की तैनाती की गई और न ही अन्य स्टाफ भेजा गया। भवन के आसपास झाडिय़ां उग आईं हैं और गंदगी जमा होने लगी है।
पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2009 में स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य कराया था। उस दौरान एक एएनएम की तैनाती अस्पताल में की गई थी, लेकिन किसी चिकित्सक या अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं की गई।
कुछ दिन बाद एएनएम ने भी आना छोड़ दिया। इसके बाद से भवन और ग्रामीण चिकित्सक व स्टाफ की राह देख रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की हे।
विज्ञापन
इसके चलते ग्रामीणों को अन्य स्थानों पर उपचार के लिए जाना पड़ता है या फिर झोलाछापों के भरोसे रहना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र का संचालन और देखभाल न होने से भवन को भी क्षति पहुंच रही है।