{"_id":"f98d0fe72ca3caca62c5fbfcc1ff179a","slug":"pg-rape-case-my-father-s-hands-framing-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी दुष्कर्म मामला: मेरे पिता को फंसाने में गिरोह का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी दुष्कर्म मामला: मेरे पिता को फंसाने में गिरोह का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 01 Dec 2015 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले सेक्टर-39 स्थित पीजी में लुधियाना की युवती से दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में युवती को नौकरी दिलाने से लेकर उसके पिता को फंसाने तक के पीछे एक गिरोह का हाथ बताया है। साथ ही इसकी गहनता से जांच की मांग है।
विज्ञापन
झाड़सा गांव के रहने वाले संदीप ने सोमवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि जेल में बंद रह चुके एक व्यक्ति मामले की पैरवी व पंचायत कर रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा की आरोप लगाने वाली युवती बेहद शातिर है। उसने अपने मोबाइल का इस्तेमाल करने के बजाय, रेहड़ी वालों व अन्य का मोबाइल का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
साथ ही युवती के साथियों की जांच करने की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने उसका आवेदन ले लिया है। एसीपी सदर धरणा यादव के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।