{"_id":"57daa1824f1c1bf504d473e4","slug":"pf-amount-grab-cases-against-three-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ की रकम हड़पने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ की रकम हड़पने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
epfo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग विहार सेक्टर चार में चल रहीं तीन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने पीएफ की रकम हड़पने का मामला दर्ज किया है। पीएफ इंस्पेक्टर के बयान पर अलग-अलग कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार श्रमिकों के कुल 18 लाख रुपयों को लेकर गोलमाल हुआ है। छानबीन के दौरान तीनों कंपनियां एक प्लॉट पर होने की बात भी सामने आई है।
जांच अधिकारी के अनुसार एसआई सुरेश कुमार के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने गारमेंट कंपनी इस्टाइल एक्सपर्ट, सिल्वर स्टार फैशन एवं इलेक्ट्रानिक आइटम बनाने वाली कंपनी जीनियस इलेक्ट्रिकल्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इन तीनों कंपनियों के खिलाफ भविष्य निधि संगठन ने पहले ही अपने स्तर पर मामले की जांच कर ली है। संगठन ने अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों कंपनियों के खिलाफ बुधवार को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
इस शिकायत को दर्ज कर पुलिस ने कंपनी प्रबंधकों को संबंधित दस्तावेजों के साथ हाजिर होने का नोटिस दिया है। उधर, संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त राजीव विष्ठ ने बताया कि तीनों कंपनियों के कई कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि कंपनी उनके वेतन से पीएफ का अंशदान काट तो रही है लेकिन इसे जमा नहीं किया जा रहा है।
इन शिकायतों को संगठन के निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। ऐसे में भविष्य निधि आयुक्त के निर्देश एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील ने सेक्टर दस थाना पुलिस में तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीएफ इंस्पेक्टर की मानें तो तीनों कंपनियों पर 60 लाख के लगभग का बकाया निकलेगा। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।