फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   petrol pump owner and money exchanger looted by Bikers in delhi

दिल्ली: बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर से 65 लाख और कारोबारी से लूटे 70 लाख रुपये

Fri, 03 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
petrol pump owner and money exchanger looted by Bikers in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने दो बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक घटना में कारोबारी से 70 लाख रुपये लूट लिए, जबकि दूसरी घटना में मनी एक्सचेंजर से 65 लाख रुपये लूटे गए। 
विज्ञापन


दिल्ली के नारायणा इलाके में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी से 70 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लगातार बयान बदल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कशिश बंसल सपरिवार रोहिणी में रहते हैं। उनका कमीशन पर रुपये देने का काम है। बृहस्पतिवार दोपहर वह पीतमपुरा से अपनी कार से 70 लाख रुपये लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने तीन बजे जैसे ही वह नारायणा इलाके में पहुंचे ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश कार के पास आया। 

जैसे ही कारोबारी ने कार की विंडो का शीशा उतारकर रोकने का कारण जानना चाहा। बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उन्हें नीचे उतार लिया। दरवाजा खुलते ही एक बदमाश कारोबारी के हाथ से बैग छीन लिया और फिर तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। 

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पहले अपने बयान में बताया कि वह 90 लाख रुपये लेकर जा रहा था। बाद में लूट की रकम वह 70 लाख रुपये बताने लगा। कशिश ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे और जिस बाइक से आये थे उसमें नंबर प्लेट नहीं था। 

पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को रकम के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।  

वहीं दूसरी घटना सरिता विहार थाना इलाके में हुई। बुधवार की रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर मनी एक्सचेंजर से विदेशी करेंसी समेत 65 लाख रुपये लूट लिया। घटना के समय मनी एक्सचेंजर अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। 

आरोप है कि पुलिस पीड़ित पर लूट की रकम को कम लिखवाने का दबाव डालती रही। सरिता विहार थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जौहरी फार्म, जामिया नगर में रहने वाले मो. साजेब (23) का जनता फ्लैट्स, सरिता विहार में मनी एक्सचेंजर का कार्यालय है। वह अपने भाइयों के साथ मनी एक्सचेंज का व्यवसाय करते है। 

मो. साजेब कार्यालय बंद करके बुधवार रात को बाइक से अपने घर जा रहे थे। पीछे से उनका बड़ा भाई मो. नाजिम आ रहे थे। जब वह जनता फ्लैट्स, जसौला पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी।  

दूसरे बदमाश ने मौके पर दो गोली चलाई। मौके से पुलिस को दो खोल मिले हैं। शिकायतकर्ता ने पहले लूट की रकम सात हजार पौंड, 4500 अमेरिकन डॉलर और 50 हजार रुपये बताए हैं। बाद में लूट की रकम विदेशी करेंसी समेत करीब 65 लाख रुपये बताई। बृहस्पतिवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed