{"_id":"5b8b57d642c792463b3b6d96","slug":"petrol-and-diesel-prices-hiked-continuously-for-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल लगातार चौथे दिन महंगा, ये है बढ़ोतरी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल लगातार चौथे दिन महंगा, ये है बढ़ोतरी की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। यानि पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं डीजल के कीमतों में 34 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। रविवार को हुई बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 78.84 रुपये का मिल रहा है।
वहीं डीजल 70.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 86.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं डीजल की कीमतें 75.12 रुपये प्रति लीटर हो गईं।
चार दिनों से लगातार डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। डीजल के रेट अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। जिसके बाद डीजल की कीमत 70.21 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। वहीं क्रूड की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही हैं।