{"_id":"67076ab8fab4aa28cc0bd84d","slug":"person-who-sent-the-letter-demanding-extortion-from-the-car-showroom-was-arrested-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कार शोरूम मालिक को रंगदारी की चिट्ठी भेजने वाला धरा, फायरिंग की घटना से फायदा उठाना चाहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कार शोरूम मालिक को रंगदारी की चिट्ठी भेजने वाला धरा, फायरिंग की घटना से फायदा उठाना चाहता था
Thu, 10 Oct 2024 11:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:18 AM IST
सार
नारायणा विहार में कार शोरूम मालिक को रंगदारी के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करण ढींगरा पर जबरन वसूली, चोरी आदि के छह मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणा विहार में कार शोरूम मालिक को रंगदारी के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करण ढींगरा पर जबरन वसूली, चोरी आदि के छह मामले पहले से दर्ज हैं। हालांकि, वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ नहीं है। आरोपी ने शोरूम मालिक को मोबाइल डिलीवरी एप का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चार अक्तूबर की शाम 7:30 बजे कार स्ट्रीट शोरूम के कर्मचारियों को रंगदारी के लिए चिट्ठी मिली। इसमें गोगी-मान गिरोह के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी। नारायणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एएटीएस टीम के इंस्पेक्टर मनीष चौधरी को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि आरोपी ने जो धमकी भरा पत्र भेजा था उसे पहुंचाने के लिए रैपिडो बाइक का इस्तेमाल किया था। इस आधार पर पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले कार शोरूम पर फायरिंग हुई थी। इसका फायदा उठाने के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी।
विज्ञापन