फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person who installed spy cameras in room of a girl preparing for UPSC was arrested

UPSC की छात्रा के कमरे में मिले कैमरे: आरोपी किराएदार गिरफ्तार, लड़की ने बताया कैसे पता चला? वाट्सएप भी था हैक

Wed, 25 Sep 2024 07:16 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

छात्रा ने कहा कि किराएदार की सुरक्षा मकान मालिक की जिम्मेदारी है। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब मैं घर पर नहीं थी, तब उसने कैमरा लगाया था।

विज्ञापन
Person who installed spy cameras in room of a girl preparing for UPSC was arrested
छात्रा ने बयां किया दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे लगाने वाले 30 वर्षीय आरोपी करन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक के दो बेटे हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने कहा कि मुझे अपने कमरे में तीन कैमरे छिपे हुए मिले, जिसमें एक कैमरा बाथरूम भी था। आरोपी ने मेरा वाट्सएप अकाउंट भी हैक कर लिया था। मुझे इसका पता तब चला जब मैंने अपने एक वीडियो अपने रिश्तेदारों को भेजा, वीडियो डिलीट हो गया। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब मैं घर पर नहीं थी, तब उसने कैमरा लगाया था। किराएदार की सुरक्षा मकान मालिक की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

यह था मामला

दिल्ली के शकरपुर में मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले। स्पाई कैमरे लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक के लड़ने ने छात्रा के गांव जाने पर उसके फ्लोर पर कैमरे लगा दिए थे।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली छात्रा रहती है। कुछ दिन पहले छात्रा को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने छानबीन की। बाथरूम में बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा मिला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन

बेडरूम के बल्ब होल्डर में भी था स्पाई कैमरा
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो बेडरूम के बल्ब के होल्डर में भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मकान मालिक के बेटे को चाबी देती थी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि छात्रा शकरपुर में एक फ्लैट में अकेले रहती है।

छात्रा सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रा को अपने वाट्सएप में कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ। चेक करने पर पता चला कि वाट्सएप किसी अनजान लैपटॉप पर लॉग इन है। इसके बाद छात्रा अलर्ट हो गई और आस-पास की चीजों पर ध्यान देने लगी।

उत्तर प्रदेश के रहने वाली है छात्रा
इसी क्रम में उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा मिला। पुलिस को शिकायत देने पर शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि तीन महीने पहले छात्रा चाबी सौंप कर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गई थी।

बहाने से चाबी मांगकर जुटाता था डाटा
इसी दौरान तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक छात्रा के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया। जिनमें मेमोरी कॉर्ड लगा था। इसलिए वीडियो स्टोर करने के लिए वह किसी ना किसी बहाने से छात्रा से चाबी मांगता था। चाबी मिलने के बाद वह स्पाई कैमरे से डाटा लैपटॉप में डाल लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed