न मिले जीत जैसा दोस्त: यारी में लेकर गए थे गाड़ी, तीन साल से नहीं कर रहे वापस, हर बार बनाया नया बहाना
दोस्त जीत ने दोस्ती में पांच महीने के लिए गाड़ी ली थी, लेकिन गाड़ी वापस मांगने पर हर बार बहाना बनाकर बात को टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्ती में तीन साल पहले गाड़ी लेकर गए दोस्त ने अभी तक गाड़ी नहीं लौटाई। दोस्ती में पांच महीने के लिए गाड़ी ली थी, लेकिन गाड़ी वापस मांगने पर हर बार बहाना बनाकर बात को टाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वसंत कुंज निवासी गोवर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टूर ट्रैवल्स की एजेंसी चलाता है। उन्होंने बताया पंजाब निवासी जीत सिंह से करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। 2019 में जीत सिंह ने गाड़ी खरीदने की बात कही तो मार्च 2019 में डीएलएफ क्षेत्र में उनको एक फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखाई जो उनको पसंद आ गई।
इसके बाद उन्होंने बताया कि गाड़ी लोन पर खरीद ली। मई 2019 में उन्होंने कहा कि एक गाड़ी चाहिए कुछ समय के लिए। दोस्ती अच्छी होने के कारण उनको डीएलएफ क्षेत्र से फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी।