फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people worried for gst on gold

सोने पर जीएसटी की दर निर्धारित होने से ग्राहकों में बढ़ी हलचल

Sun, 04 Jun 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 04 Jun 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
people worried for gst on gold
gold

जीएसटी परिषद द्वारा सोने पर तीन फीसदी जीएसटी लगाने का निर्णय आम आदमी को रास नहीं आ रहा है। जिन घरों में आने वाले कुछ माह में शादियां हैं उनके यहां हलचल बढ़ गई है। उनका कहना है कि एक जुलाई के बाद अगर वह शादी के लिए आभूषण खरीदेंगे तो उन्हें इसकी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। सराफा कारोबारियों का तो यहां तक कहना है कि जिनके घरों में साल के अंत तक या आने वाले साल में शादियां होनी है वह भी आभूषणों की एडवांस बुकिंग की भी बात करने लगे हैं। काफी ग्राहकों द्वारा इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


फरीदाबाद में सराफा कारोबार का दायरा काफी व्यापक है। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की काफी दुकानें हैं। इन कारोबारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से उनके कारोबार की हालत कुछ ठीक नहीं है। ऊपर से जीएसटी की दर से लोगों पर महंगाई की मार और पड़ेगी। 
विज्ञापन


एक जुलाई से लोगों को गहनों की खरीद व मनपसंद गहनों को बनवाने पर अधिक रकम खर्च करना पड़ेगा। फरीदाबाद निवासी सरिता जो कि गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं का कहना है कि सोने के आभूषणों की कीमत जीएसटी की निर्धारित दर के कारण काफी बढ़ जाएगी। जिन घरों में शादियां हैं वह इससे परेशानी महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा सेक्टर के जानकार अमित का कहना है कि जीएसटी की सोने पर प्रस्तावित दर एक जुलाई से प्रभावी होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में जागरूक ग्राहकों की ओर से अभी से सराफा कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोग अब पूछ रहे हैं कि जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद सोने के रेट में वर्तमान दर की अपेक्षा कितना इजाफा हो जाएगा। सराफा कारोबारी सतीश गोयल का कहना है कि यह बात सही है कि एडवांस बुकिंग के बारे में लोगों द्वारा पूछताछ की जा रही है। 


यह बात तो तय है कि जीएसटी की निर्धारित दर से सोने के भाव में इजाफा होगा। अभी इस पर डेढ़ फीसदी वैट लगता है। अगर एक जुलाई से जीएसटी लागू हुआ तो ग्राहकों को तीन प्रतिशत जीएसटी आभूषणों की खरीद पर चुकानी होगी। ऐसे में ग्राहकों में निश्चित रूप से हलचल तो होना ही है। फिलहाल सराफा कारोबारी इसके प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। 
-एस. रहमान, अध्यक्ष आभूषण निर्माता एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed