{"_id":"5e5437f38ebc3ef3fc2ccbf9","slug":"people-were-being-instigated-by-loudspeakers-at-religious-places-in-zafarabad-maujpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर से लगे भड़काऊ नारे, डीजे बजाकर लोगों को गया उकसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर से लगे भड़काऊ नारे, डीजे बजाकर लोगों को गया उकसाया
Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
सार
जाफराबाद-मौजपुर में सोमवार सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों से लोगों से घरों से निकलने की अपील की जा रही थी
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाफराबाद-मौजपुर में सोमवार सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों से लोगों से घरों से निकलने की अपील की जा रही थी। पुलिस की नजरों के सामने ही भड़काऊ बयानबाजी कर लोगों को उकसाया जा रहा था, लेकिन उसने किसी भी पक्ष को रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास बने एक धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर पर लगातार भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे। दूसरी तरफ, सीलमपुर में धरनास्थल से दूसरा पक्ष अपने लोगों से घरों से निकलने की अपील कर रहा था। दोनों तरफ से अपील के बाद दोनों मेट्रो स्टेशनों के पास भारी भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ पहुंचने के बाद उसे काबू कर पाना पुलिस के लिए भी था। देखते ही देखते दोनों तरफ की भीड़ उग्र हो गई और बैरिकेड तोड़ने पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
वहीं, लाउडस्पीकर के साथ-साथ हिंसा वाले इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को उकसाया जा रहा था। डीजे पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले गानों के बाद भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। एक-दूसरे के विरोध में चल रहे नारों के बीच स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही थी।
विज्ञापन