फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People upset due to lack of public transport system

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न होने से लोग परेशान, पैदल चलने की मजबूरी

Thu, 14 May 2020 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 05:47 AM IST
सार

  • मीलों का सफर कर ट्रेन यात्रियों में घर जाने का उत्साह
  • बुधवार सुबह अहमदाबाद, बिहार, मुंबई और हावड़ा से नई दिल्ली पहुंचीं ट्रेनें
  • नई दिल्ली से रवाना हुईं नौ राजधानी स्पेशल ट्रेन 

विज्ञापन
People upset due to lack of public transport system
मुसीबत-दर-मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में कई दिनों से रेल थमी हुई थी। 51 दिनों बाद एक बार फिर रेल सेवा शुरू हुई तो जगह-जगह फंसे लोगों में अपने घर जाने की उम्मीदें जग गई। ना केवल दिल्ली से जाने वाले बल्कि, ट्रेन से सफर कर आने वालों में भी जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को कई दिशाओं से नई दिल्ली स्टेशन पर कुल चार ट्रेनें पहुंची तो नौ ट्रेनों की अन्य राज्यों के लिए रवानगी भी हुई। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने से स्टेशन पर लोगों को खासी परेशानी भी हुई। नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने में यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


लॉकडाउन से थोड़ी राहत मिलने के बाद आम यात्रियों को लेकर पहली ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 8 बजे नई दिल्ली पहुंची। इस ट्रेन से आए कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर अजमेरी गेट की तरफ घंटों खड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों में अपने घरों तक जाने के लिए यात्रियों ने कैब चालकों के सामने भी काफी मिन्नतें की। जयपुर के एक होटल में काम करने वाले 14 लोगों का समूह भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहा था। 

इसी तरह कई लोग उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के काफी लोग दिल्ली पहुंच गए थे। उत्तराखंड के रहने वाले यात्री दीपक का कहना था कि सार्वजनिक वाहन नहीं मिलने से बेहद परेशानी है। बृहस्पतिवार तक अगर कोई इंतजाम नहीं हुआ तो पैदल ही जाना पड़ेगा। इसी तरह जयपुर के रहने वाले दिनेश कुमार ने कहा कि मजबूरी यह थी कि गुजरात में कोई काम नहीं रह गया था। घर पहुंचना बेहद जरूरी है।

सामान लिए कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर असमंजस की स्थिति में दिखें। स्थानीय कैब चालकों को विभिन्न राज्यों में उनके घरों तक ले जाने के लिए मनाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन लॉकडाउन में कोई तैयार नहीं हुआ। कुछ लोग तो रिक्शा चालक से आनंद विहार पहुंचाने की बात कर रहे थे। कुछ यात्रियों का तो यहां तक कहना था कि सार्वजनिक परिवहन का साधन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी नहीं थी।

 

बिहार से भी पहुंची ट्रेन

बिहार के राजेंद्र नगर से भी स्पेशल ट्रेन बुधवार सुबह जब दिल्ली पहुंची तो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराकर स्टेशन से बाहर भेजा गया। इसी तरह दूसरी ट्रेन मुंबई सेंट्रल, तीसरी ट्रेन अहमदाबाद और चौथी ट्रेन हावड़ा से सुबह 10 बजे के करीब नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। चारों ट्रेनों के यात्रियों को अजमेरी गेट की तरफ से जाने की अनुमति दी गई। क्योंकि, पहाड़गंज की तरफ से ट्रेन से जाने वालों को प्रवेश की अनुमति थी।

अपने रिश्तेदार के घर ही जाना बेहतर  
दूसरे राज्यों के यात्रियों को स्टेशन पर ही घंटों इंतजार करना पड़ा। सार्वजनिक बस, ऑटो और लोकल ट्रेन नहीं होने की वजह से मजबूरन उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिल्ली में रहना ही बेहतर समझा। हालांकि, रेलवे पुलिस की तरफ कुछ लोगों के लिए बस का इंतजाम कर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया। कई लोग तो पैदल ही द्वारका, आनंद विहार और गुरुग्राम के लिए जाते नजर आए।

स्टेशन से बस चलाने की तैयारी 

लॉकडाउन के बाद बुधवार को पहली बार चार स्पेशल ट्रेन सुबह के वक्त दिल्ली पहुंचीं। समस्या उन यात्रियों की बढ़ गई, जिन्हें दिल्ली से आगे का रास्ता तय करना था। इसे देखते हुए दिल्ली से डीटीसी बस चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे पुलिस के डिप्टी कमिश्नर हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से डीटीसी बसें चलाई जाएंगी। बुधवार को जिसे द्वारका जाना था उन्हें कापसहेड़ा तक पहुंचाकर रास्ता आसान करने की कोशिश की गई।

स्पेशल ट्रेन के जरिए जो लोग दिल्ली आ रहे हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर हैं, ऐसे लोगों को डीटीसी बस से भेजने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं है। क्योंकि, दिल्ली से अलग-अलग जगहों के लिए बस सेवा शुरू करने का दिल्ली सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में लोगों को स्टेशन के बाहर ही बैठना पड़ेगा।

पिछले दिनों ही दिल्ली सरकार ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर्स (एसओपी) में कहा था कि ट्रेनों से दिल्ली आने वाले यात्रियों जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं नहीं है उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। ऐसे यात्रियों को घर जाने की अनुमति मिलेगी। हल्के लक्षण वालों को सेल्फ या होम क्वारंटीन करने को कहा जाएगा। मेडिकल टीमों को रेलवे स्टेशन पर तैनात रखा जाना चाहिए। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की होगी।


नई दिल्ली से रवाना हुईं नौ राजधानी स्पेशल ट्रेन 
बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नौ स्पेशल ट्रेन रवाना की गईं। तिरुवनंतपुरम के लिए राजधानी स्पेशल सुबह 11:25 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई। मुंबई सेंट्रल राजधानी शाम 4:55 बजे, राजेंद्र नगर राजधानी शाम 5:15 बजे, ट्रेन संख्या 02302 नई दिल्ली से हावड़ा के लिए ट्रेन शाम 4:25 बजे चली तो दूसरी ट्रेन शाम 4:45 बजे डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई। इसी तरह रांची राजधानी स्पेशल दोपहर बाद 3:30 बजे, रवाना हुई। नई दिल्ली से चैन्नई के लिए शाम 4 बजे तो जम्मूतवी के लिए ट्रेन संख्या 02425 राज 9:10 बजे रवाना हुई। अहमदाबाद राजधानी रात 8:25 बजे रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed