फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people travelling in bus with fastag money deducted while passing toll plaza get disturb

बस में थे सवार और किसी के बैग में तो किसी के पॉकेट में रखे फास्टैग से कटा बैलेंस, लोग परेशान

Sat, 30 Nov 2019 03:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Nov 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
people travelling in bus with fastag money deducted while passing toll plaza get disturb
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मानेसर निवासी रामकुमार अपनी कार के लिए फास्टैग लेकर बस में गुरुग्राम की ओर गया। टोल के नीचे से गुजरते ही उनके बैग में रखे फास्टैग से बैलेंस कट गया। गाड़ियों में फास्टैग को लेकर कुछ ऐसी ही समस्या टोल अधिकारियों के सामने आ रही है।

विज्ञापन


तकनीकी परेशानी को देखते हुए टोल प्रबंधन ने वाहन चालकों को गाड़ी पर फास्टैग चिपकाने का आदेश दिया है। एक दिसंबर से फास्टैग की अनिवार्यता के बाद खेड़कीदौला टोल पर वाहनों की जांच की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


जिसमें फास्टैग नहीं चिपकाने पर कार्रवाई की  जाएगी।  एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, नियमों के मुताबिक फास्टैग गाडिय़ों पर लगाकर दिए जाना चाहिए। ऐसी परेशानी का विकल्प निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार युवक के फास्टैग से भी कटे पैसे 

शुक्रवार को खेड़कीदौला टोल प्लाजा से दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार दुगड़ अपने दोस्त की कार में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दोस्त की कार के डैशबोर्ड पर उन्होंने अपनी दूसरी कार का फास्टैग रखा हुआ था, टोल पार करते हुए स्वत: उनके फास्टैग से पैसे कट गए। जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी के दायरे में आने के बाद पैसे कट गए। 

सर्वर हुआ फेल, फास्टैग के लिए मारामारी 
शुक्रवार को खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। आईडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक के फास्टैग के लिए सर्वर डाउन होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेटीएम पर भी फास्टैग के लिए सर्वर डाउन रहने से लोग घंटों तक लाइन में लगे रहें। 

हमारे पास ऐसी कई शिकायतें सामने आई है कि किसी ने कार के डैशबोर्ड पर फास्टैग रखा होने की वजह से उसके खाते से पैसे स्वत: कट गए। लोगों से गुजारिश है कि फास्टैग को कार के सामने वाले शीशे पर चिपका लें। एक दिसंबर से टोल पर ऐसे वाहनों की जांच भी कराई जाएगी, जिन्होंने फास्टैग चस्पा नहीं रखा हो।-आरएस भाटी, टोल प्रबंधक, खेड़कीदौला टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed