फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people started worshiping figure emerging from Pilkhan tree as image of Khatu Shyam In Ghaziabad

Ghaziabad: पिलखन के वृक्ष में उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि मानकर लोगों ने शुरू की पूजा, पहुंच रहे कई लोग

Mon, 03 Feb 2025 09:58 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज़ एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले में  वर्षों पुराने पिलखन के वृक्ष में उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि मानकर लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। भीड़ ने खाटू श्याम के जयकारे के साथ पूजा-अर्चना कर कीर्तन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
people started worshiping figure emerging from Pilkhan tree as image of Khatu Shyam In Ghaziabad
वृक्ष में उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि मानकर लोगों ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर क्षेत्र के शकूरपुर गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद स्माकर स्थल के पास खड़े वर्षों पुराने पिलखन के वृक्ष में उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि मानकर लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। सोमवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मौके पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ ने खाटू श्याम के जयकारे के साथ पूजा अर्चना कर कीर्तन शुरू कर दिया। लोग इसे खाटू श्याम का चमत्कार मान रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधानपति महेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव के अलावा भोजपुर, चुड़ियाला, पलौता, सैदपुर, भड़जन और तलहैटा आदि सहित कई गांवों से लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लोगों ने इस स्थान पर खाटू श्याम का मंदिर निर्माण की मांग की है। महेश चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ ग्रामीण ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए चंद्रशेखर स्मारक स्थल पर टहलने गए तो उन्हे वहां खड़े पिलखन के वृक्ष पर एक विशेष आकृति बनी दिखी। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने वृक्ष पर उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि बताया। वृक्ष पर खाटू श्याम की छवि बनने की सूचना से ग्रामीणों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा और वृक्ष पर उभरी आकृति की विधि विधान से पूजा शुरू कर दी। सोमवार देर शाम तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed