{"_id":"59032edc4f1c1b751dc0c219","slug":"people-protest-against-pakistan-and-burned-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद-नक्सलवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद-नक्सलवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग फूंका पाकिस्तान का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 28 Apr 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे। इन सभी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और उसके खिलाफ नारेबाजी की। इसमें विभिन्न सामाजिक व राष्ट्र भक्त संगठनों ने शिरकत की। सभी पहले सोहना चौक पर एकत्र हुए। पाकिस्तान का पुतला दहन डाकखाना चौक पर हुआ। इस प्रदर्शन का नेतृत्व निस्वार्थ कदम संस्था द्वारा किया गया। इस दौरान कुपवाड़ा व सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं, देश के सैनिकों पर पत्थरबाजी और छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों को लेकर गुरुग्राम के लोगों में भारी रोष है। यह प्रदर्शन इसकी का परिणाम है। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान, आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोहना चौक पर जमा हुए। यहां से सभी सदरबाजार स्थित डाकखाना चौक पर पहुंचे और वहां पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह आतंकवाद और नक्सलवाद को पोषित कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करे। लोगों ने कहा कि नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने के लिए भी सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह 9:30 बजे ही निस्वार्थ कदम संस्था, मैक्सवीजन सोशल वेलफेयर सोसायटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित करीब 200 लोग सोहना चौक पर एकत्रित हुए। एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर लोग गुरुद्वारा रोड से होते हुए अपना बाजार सिविल अस्पताल से होते हुए डाकखाना चौक पहुंचे।
नारे लगाकर सभी प्रदर्शनकारी आतंकवाद व नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने, कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर फेकने व सैनिकों का अपमान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय अधिकारी कुलभूषण जाधव को रिहा कराने की मांग कर रहे थे। लोगों ने नारा लगाया कि सैनिकों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, कतरा-कतरा कश्मीर हमारा है ,पीओके हमारा है बलूचिस्तान हमारा है, हर शहादत का बदला लेंगे बहुत हो चुकी ये निंदा-निंदा अब आतंकवाद को जला दो जिंदा।
प्रदर्शन में शामिल आरएसएस के महानगर कार्यवाह विजय कुमार ने कहा कि भारत सदा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकवादी भेजकर लगातार कश्मीर में हालात बिगाड़ने की कोशिश में लगा है। पूरी योजनाओं के साथ पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं को इस कदर भड़का रहा है कि कुछ भटके हुए युवा हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और जवानों का अपमान करने लगे हैं। पूरा देश इन घटनाओं से चिंतित है।