{"_id":"5e9f94708ebc3e902120811e","slug":"people-of-jamaat-attack-health-workers-attempts-to-tear-ppe-kit-of-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों का स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला, नर्स की पीपीई किट फाड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों का स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला, नर्स की पीपीई किट फाड़ने का प्रयास
Wed, 22 Apr 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल
- फोटो : social media
कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति गलत व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को लोकनायक अस्पताल में एक संक्रमित जमाती ने स्वास्थ्य कर्मचारी पर कैंची से हमला कर दिया। दूसरी घटना में जमात से आए मरीज ने नर्स की पीपीई किट फाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित जमातियों ने आशा नाम की महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदसलूकी की और उसकी पीपीई किट फाड़ने का प्रयास किया। महिला कर्मी ने बताया कि खाने को लेकर हुए विवाद के दौरान जमातियों ने गलत व्यवहार किया। महिला कर्मी ने बताया कि जो लोग विदेश से आए हैं, उनका व्यवहार ठीक है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, इंडोनेशिया के एक नागरिक ने स्वास्थ्य कर्मचारी पर कैंची से हमले का प्रयास किया। 36 वर्षीय मरीज छठी मंजिल पर स्थित कोविड वार्ड में है। मरीज की रिपोर्ट मंगलवार को ही निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि किसी बात को लेकर वह नाराज था और गुस्से में आकर उसने हमले की कोशिश की। इस मरीज को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं का ज्ञान नहीं है।
ऐसे में स्टाफ उसकी बात को समझ नहीं पा रहा है और न ही वह स्टाफ की बात समझ पा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि यह मरीज भी मरकज से ही यहां लाया गया है। फिलहाल बुधवार को इसे क्वारंटीन केंद्र शिफ्ट किया जा सकता है।