फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Delhi forced to breathe poisonous air

Delhi Pollution: जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हुए दिल्लीवाले, यहां जानें आज किस इलाके में कितना AQI

Sun, 24 Nov 2024 09:21 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Nov 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
People of Delhi forced to breathe poisonous air
Delhi Pollution - फोटो : freepik
राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लोग इस प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह नौ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 404, मुंडका में 373, बवाना में 394, अशोक विहार 381, आईटीओ 310, जहांगीरपुरी 394, रोहिणी 373, नजफगढ़ 311, आरकेपुरम 363, पंजाबी बाग 360, सोनिया विहार 398, द्वारका सेक्टर 8 में 390 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। रात के समय स्मॉग छाया रहेगा। इससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। धूप निकलने के बाद आसमान में स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक कण और संघन हो गए। ऐसे में लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed